तेज गर्मी का कहर, पटना डीएम ने सभी विद्यालयों में कक्षा पाँच तक की शैक्षणिक गतिविधियों को किया बंद
राजधानी में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान से बच्चों को बचाने के लिए पटना जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 8 तक की पढ़ाई दोपहर के समय बंद करने का आदेश जारी किया है।अत्यधिक गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी, पटना द्वारा जिलान्तर्गत सभी विद्यालयों (प्री-स्कूल एवं आँगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में कक्षा पाँच तक की शैक्षणिक गतिविधियों को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है।
पटना, 21 अप्रैल 2026ः राजधानी में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान से बच्चों को बचाने के लिए पटना जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 8 तक की पढ़ाई दोपहर के समय बंद करने का आदेश जारी किया है। अत्यधिक गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी, पटना द्वारा जिलान्तर्गत सभी विद्यालयों (प्री-स्कूल एवं आँगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में कक्षा पाँच तक की शैक्षणिक गतिविधियों को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है।
साथ ही कक्षा छः से आठ तक की कक्षाएँ 10ः30 बजे पूर्वाह्न तक ही संचालित करने का निदेश दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि उपर्युक्त आदेश 22 मई, 2026 से 26 मई, 2026 तक लागू रहेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस), सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पदाधिकारियों को इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए निदेशित किया गया है।
जानिए क्यों लिया गया फैसला?
डीएम डॉ. त्यागराजन ने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया गया है। तापमान लगातार 40 डिग्री के पार जा रहा है। दोपहर में चिलचिलाती धूप और लू बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। अत्यधिक गर्मी से बच्चों में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और लू लगने का खतरा बढ़ गया है।
स्कूलों को सख्त निर्देश
जिला प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वे आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निर्धारित करें। सुबह 10:30 बजे के बाद किसी भी प्रकार की एजुकेशनल या अन्य गतिविधियां आयोजित नहीं होंगी। उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
अभिभावकों से अपील
डीएम ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को तेज धूप में बाहर भेजने से बचें। बच्चों को पर्याप्त पानी पिलाएं और हल्का भोजन दें, ताकि लू और डिहाइड्रेशन से बचाव हो सके। पटना से एनबीसी 24 से कुमार गौतम की रिपोर्ट।